समाचार ब्यूरो
04/04/2023  :  18:32 HH:MM
महावीर जयंती: जैन महासभा ने शुरू किया मदिरा, आडम्बर रहित जीवन अभियान
Total View  2032

यह अभियान पूरे देश में चलेगा और इस दौरान जैन नेता तथा जैन आचार्य-मुनि आदर्श जीवन पद्धति का उपदेश देंगे।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- जैन महासभा ने भगवान् महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर मंगलवार को यहाँ जैन समाज के मदिरा रहित परिवार तथा आडम्बर मुक्त एवं दिन में विवाह अभियान की शुरुआत की।


यह अभियान पूरे देश में चलेगा और इस दौरान जैन नेता तथा जैन आचार्य-मुनि आदर्श जीवन पद्धति का उपदेश देंगे।

समारोह की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने की। समारोह में दिल्ली जैन महासभा के महासचिव प्रो रतन जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जाकिर खान, जैन साध्वी संघमित्रा जी महराज तथा जैन समाज के कई गणमान्य सदस्यों और नेताओं ने भाग लिया।

समारोह में संकल्प पत्र भी भरवाए गए, जिसके अनुसार जिन जैन घरों में शराब का प्रयोग पाया जायेगा, जैन संत ने उन घरों से आहार नहीं लेंगे और जो जैन व्यक्ति शराब का सेवन करेंगे, उन्हें किसी जैन संस्था का पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा।

प्रो रतन जैन ने कहा, “ इस जनजागरण अभियान के अंतर्गत युवा और महिला सम्मलेन पूरे देश में आयोजित किये जाएंगे। विवाह कार्यक्रम दिन में आयोजित होंगे, आतिशबाज़ी पर पाबंदी रहेगी तथा सड़क पर नृत्य-गायन नहीं होगा। विवाह कार्यक्रम में परोसे जाने वाले व्यंजनों की संख्या को भी सीमित रखने पर जोड़ दिया जाएगा। ”

समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिरोया, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जाकिर खान ने कहा, “आज से 2600 साल पहले भगवान् महावीर ने दुनिया की खुशहाली और अस्तित्व के लिए मार्ग बताया 'जियो और जीने दो।' दुनिया ने देखा है कि युद्ध, मरने और मारने का रास्ता विनाश का मार्ग है। वर्तमान में रूस और यूक्रेन का युद्ध सिद्ध कर रहा है कि गोली और मिसाइल किसी समस्या का समाधान नहीं है। गोली का विकल्प प्यार की बोली है और आज अणुबम की नहीं अहिंसा बम की आवश्यकता है।”

वक्ताओं ने कहा कि जातिवाद जैसी संकीर्ण मानसिकता पर चोट करते हुए भगवान महावीर ने 2600 साल पहले कहा था कि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म से ऊँचा-नीचा होता है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4878451
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित