समाचार ब्यूरो
03/04/2023  :  18:52 HH:MM
भूटान नरेश तीन दिन की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे
Total View  2354

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भूटान नरेश की अगवानी की।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज अपराह्न यहां पहुंचे।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भूटान नरेश की अगवानी की।

डॉ. जयशंकर शाम को भूटान नरेश से शिष्टाचार भेंट करेंगे। भूटान नरेश कल सुबह 10.45 बजे राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और फिर सवा 11 बजे सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

भूटान नरेश मंगलवार की शाम को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और बुधवार की सुबह स्वदेश लौट जाएंगे।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9895553
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित