समाचार ब्यूरो
31/03/2023  :  01:00 HH:MM
कराची में राशन वितरण के दौरान हुई भगदड़ में नौ महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत
Total View  367

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग राशन लेने के लिए शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक रंगाई कारखाने में एकत्र हुए थे। यह चैरिटी हर रमजान के दौरान कराची में जरूरतमंदों की मदद करती हैं।

कराची- पाकिस्तान में कराची के साइट इलाके में नौरस चौराहे पर एक कारखाने के परिसर में शुक्रवार को राशन विरतण के दौरान हुई भगदड़ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। जियो न्यूज ने यह रिपोर्ट दी हैं।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग राशन लेने के लिए शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक रंगाई कारखाने में एकत्र हुए थे। यह चैरिटी हर रमजान के दौरान कराची में जरूरतमंदों की मदद करती हैं।
स्थानीय मीडिया ने बचाव सूत्रों और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि घटना में मारे गए लोगों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि भगदड़ के दौरान छह लोग बेहोश भी हुए। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राशन वितरण के दौरान भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि नौ शवों को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो शव सिविल अस्पताल ले जाये गए।
पुलिस ने जियो न्यूज को बताया कि 15 घायलों को दोनों अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सिंध प्रांत के गवर्नर कामरान टेसोरी ने कराची के आयुक्त मुहम्मद इकबाल मेमन से घटना को लेकर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने भी ने कहा कि प्रशासन को राशन वितरण और कल्याणकारी प्रयासों के बारे में विधिवत रिपोर्ट देनी चाहिए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगदड़ के समय 400 से अधिक लोग एकत्र हुए थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5235661
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क