समाचार ब्यूरो
31/03/2023  :  01:00 HH:MM
कराची में राशन वितरण के दौरान हुई भगदड़ में नौ महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत
Total View  141

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग राशन लेने के लिए शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक रंगाई कारखाने में एकत्र हुए थे। यह चैरिटी हर रमजान के दौरान कराची में जरूरतमंदों की मदद करती हैं।

कराची- पाकिस्तान में कराची के साइट इलाके में नौरस चौराहे पर एक कारखाने के परिसर में शुक्रवार को राशन विरतण के दौरान हुई भगदड़ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। जियो न्यूज ने यह रिपोर्ट दी हैं।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग राशन लेने के लिए शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक रंगाई कारखाने में एकत्र हुए थे। यह चैरिटी हर रमजान के दौरान कराची में जरूरतमंदों की मदद करती हैं।
स्थानीय मीडिया ने बचाव सूत्रों और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि घटना में मारे गए लोगों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि भगदड़ के दौरान छह लोग बेहोश भी हुए। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राशन वितरण के दौरान भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि नौ शवों को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो शव सिविल अस्पताल ले जाये गए।
पुलिस ने जियो न्यूज को बताया कि 15 घायलों को दोनों अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सिंध प्रांत के गवर्नर कामरान टेसोरी ने कराची के आयुक्त मुहम्मद इकबाल मेमन से घटना को लेकर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने भी ने कहा कि प्रशासन को राशन वितरण और कल्याणकारी प्रयासों के बारे में विधिवत रिपोर्ट देनी चाहिए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगदड़ के समय 400 से अधिक लोग एकत्र हुए थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7828185
 
     
Related Links :-
पाकिस्तानी सेना की आतंकवादियों से संघर्ष में दो जवान की मौत, दो आतंकी ढेर
ईरान ने की ब्रिक्स के सदस्य देशों के बहुपक्षवाद की सराहना
पाकिस्तान ने रूस, ईरान और अफगानिस्तान के साथ वस्तु विनिमय व्यापार किया लागू
लाहौर हाईकोर्ट ने पीटीआई कार्यकर्ताओं की हिरासत को बताया अवैध
पाकिस्तान के पंजाब में विस्फोट से छह की मौत
टोही उपग्रह का प्रक्षेपण विफल, जल्द होगा फिर प्रक्षेपण: उत्तर कोरिया
इमरान ने पटेल को भेजा 10 अरब रुपये का मानहानि का नोटिस
इजरायल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों पर किये हमले
अफगानिस्तान में तूफान, बाढ़ से 42 की मौत, 20 हजार एकड़ की खेती बर्बाद
भारतीय वीजा प्रक्रिया में तेजी लाना सर्वोच्च प्राथमिकता: अमेरिका