समाचार ब्यूरो
31/03/2023  :  23:26 HH:MM
दिल्ली में बारिश को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
Total View  152

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने सामान्य से लगभग तीन गुना बारिश हुई है।

 नयी दिल्ली- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में औरेंज अलर्टजारी कर दिया। यहां गुरुवार शाम से बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और दूर-दराज के इलाकों में ओले गिरने के भी आसार हैं।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने सामान्य से लगभग तीन गुना बारिश हुई है।

उन्होंने बताया कि पालम और लोधी रोड दोनों जगहों पर भी पिछले 24 घंटों में क्रमशः 18.4 मिमी और 23 मिमी अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

आईएमडी ने कहा,“दिल्ली में शनिवार को भी बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा, तीन अप्रैल को बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री की गिरावट और इसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश व आंधी चलने के अऩुमान हैं।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6478597
 
     
Related Links :-
समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री
जल्द होगा राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार : फडणवीस
जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करें :मान
पुरानी चीजों को खत्म करने में जुटी है केंद्र सरकार : नीतीश
तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : दास
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने की जरुरत : शरीफ
आईपीएल में मिला अभ्यास भारत के काम आयेगा : शास्त्री
एलआईसी की औडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा
भारत अमेरिका ने रक्षा उद्योग सहयोग के रोड़मैप को अंतिम रूप दिया
भारत के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए: पाल