समाचार ब्यूरो
31/03/2023  :  23:22 HH:MM
किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर दिल्ली कांग्रेस करेगी केजरीवाल का घेराव
Total View  116

उन्होंने कहा कि यह किसानों का मामला है और किसानों को हर हाल में उन्हें हुए नुकसान के बदले मुआवजा देना पड़ेगा इसलिए दिल्ली सरकार को इस बारे में जल्द फैसला लेना चाहिए।

 नयी दिल्ली- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही बेमौशमी बारिश और ओलावृष्टि में फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिसके कारण किसानों की चने, गेंहू, सरसों की फसलों के साथ ही सब्जियों का भारी नुकसान हुआ है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि पार्टी ने बेमौसमी और रुक रुक कर हो रही बारिश तथा ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिल्ली सरकार से मुआवजा देने की मांग की है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि यह किसानों का मामला है और किसानों को हर हाल में उन्हें हुए नुकसान के बदले मुआवजा देना पड़ेगा इसलिए दिल्ली सरकार को इस बारे में जल्द फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का घेराव करेंगे।

डॉ कुमार ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज्ञापन दिया है जिसमें उन्हें किसानों की समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस बेमौसम बारिश से किसानों की हालत बहुत दयनीय हो गई है और मजबूरी में किसान आत्महत्या जैसे कदम भी उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के कई गांवों में किसानों की लहलहाती फसलें बर्बाद हो गई है और खेतों में बर्बादी का मंजर चारों तरफ देखने को मिल रहा है। ऊपर से केजरीवाल सरकार ने इस बार के दिल्ली के बजट में कृषि के मद में कटौती कर दी है जो अत्यंत असंवेदनशील कदम है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3276400
 
     
Related Links :-
समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री
जल्द होगा राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार : फडणवीस
जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करें :मान
पुरानी चीजों को खत्म करने में जुटी है केंद्र सरकार : नीतीश
तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : दास
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने की जरुरत : शरीफ
आईपीएल में मिला अभ्यास भारत के काम आयेगा : शास्त्री
एलआईसी की औडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा
भारत अमेरिका ने रक्षा उद्योग सहयोग के रोड़मैप को अंतिम रूप दिया
भारत के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए: पाल