समाचार ब्यूरो
24/03/2023  :  00:04 HH:MM
जनप्रतिनिधियों का आचरण आम जनता देखती है: हेमंत सोरेन
Total View  2353

भाजपा के लोग बैनर पोस्टर लेकर के खड़े होते हैं और वही विरोध भी करते हैं।

रांची- झारखंड विधानसभा के बजट बजट सत्र के आखिरी दिन आज सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति से लेकर दिल्ली में पीएम मोदी के पोस्टर विवाद को लेकर भाजपा की जमकर खिंचाई की।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने भोजनावकाश के बाद अपने समापन भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सियार शेर का खाल पहन लेने से शेर नहीं हो जायेगा। भाजपा लोग शेर के खाल में सियार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लोकसभा चलने नहीं दे रहे हैं। यह इसी तरह का आचरण यहां भी करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह समझना चाहिए कि यहां से जनप्रतिनिधियों का आचरण आम जनता देखती है। ऐसे में हम लोगों को एक संदेश देना चाहिये कि सदन में किस तरीके का काम चल रहा है। भाजपाईयों को विपक्ष में पहुंचने का काफी अफसोस है और बहुत दिनों तक रहेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग 1932 के विरोध में हाई कोर्ट गये थे, वह भाजपा के हैं। भाजपा के लोग बैनर पोस्टर लेकर के खड़े होते हैं और वही विरोध भी करते हैं।

श्री सोरेन ने कहा कि भाजपाई बताये 1932 के समर्थक है या फिर 1985 के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश बहुत विचित्र दौर से गुजर रहा है। आम आदमी के पोस्टर को लेकर के सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में जो फोटो लगाये हैं, उसमें सैकड़ों लोगों पर एफआईआर कर दिये गये हैं। जबकि झारखंड में भी ऐसे कई जगह पोस्टर लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसे निर्लज्ज वाली व्यवस्था चल रही है। उसमें यह पता ही नहीं चल रहा है कि देश आगे जा रहा या पीछे जा रहा है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5686084
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित