23/03/2023  :  18:53 HH:MM
अप्रैल में शुरू होगी दिल्ली से अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस
Total View  2447

बाद में मदार जंक्शन पर स्थायी अनुरक्षण सुविधा स्थापित की जाएगी।

नयी दिल्ली- राजस्थान के अजमेर से नयी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक नया रैक आज जयपुर पहुंच गया है और कुछ दिन अजमेर से नयी दिल्ली के बीच ट्रायल रन किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी बुधवार को छोड़कर हफ्ते में बाकी छह दिन चलेगी। यह गाड़ी अजमेर से नई दिल्ली की 442.55 किलोमीटर की दूरी छह घंटे पांच मिनट में तय करेगी और इसकी औसत गति 72.74 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी। अभी इस ट्रेन का नंबर एवं किराए की दरें तय नहीं हुई हैं।
समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन अजमेर से प्रातः 6.10 बजे रवाना हो कर 7.55 बजे जयपुर और 12.15 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम भी रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से शाम को 6.10 बजे रवाना होगी और रात 10.20 बजे जयपुर और रात 12.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।
सूत्रों के अनुसार फिलहाल गाड़ी का नियमित अनुरक्षण कार्य अजमेर के मदार जंक्शन पर किया जाएगा और साप्ताहिक अनुरक्षण जयपुर में किया जाएगा। बाद में मदार जंक्शन पर स्थायी अनुरक्षण सुविधा स्थापित की जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3342893
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित