21/03/2023  :  17:34 HH:MM
भारतीय राजनीति के मीर जाफर हैं राहुल, भाजपा ने फिर साधा निशाना
Total View  2449

गांधी के “दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं” जैसी टिप्पणी पर श्री पात्रा ने कहा, “ राहुल गांधी को नहीं पता कि क्या कहना है। वह जयराम रमेश की मदद से ही बोलते है जिन्होंने खुद कहा था कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।”

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ फिर निशाना साधते हुए कहा कि वह आज के मीर जाफर हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह मीर जाफर ने नवाब बनने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ली, उसी तरह राहुल गांधी अपने शर्मनाक एजेंडे के तहत विदेशों से मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा “यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि राहुल गांधी आज भारतीय राजनीति के मीर जाफर हैं। इतिहास खुद को दोहराता है। आज के मीर जाफर को माफी मांगनी चाहिए।”
श्री पात्रा ने कहा “ यह बेहद शर्मनाक है कि राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र के स्तंभ संस्थानों को 'डीप स्टेट्स' करार दिया। उन्होंने पाकिस्तान की आईएसआई के साथ भारतीय मीडिया और न्यायपालिका जैसे संस्थानों की समानता की।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी से विदेशों को भारत में लोकतंत्र की 'रक्षा' करने के लिए आने का खुला निमंत्रण दिया है।

उन्होंने कहा, “ मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी एक ही काम कर रहे हैं। दोनों भारत को बदनाम कर रहे हैं।” संसदीय बहस में राहुल गांधी की भागीदारी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “ बहस लोकतंत्र की आत्मा है लेकिन राहुल गांधी ने 2019 से केवल छह बार भाग लिया है। वह बहस में भाग नहीं ले रहे हैं।”
श्री गांधी के “दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं” जैसी टिप्पणी पर श्री पात्रा ने कहा, “ राहुल गांधी को नहीं पता कि क्या कहना है। वह जयराम रमेश की मदद से ही बोलते है जिन्होंने खुद कहा था कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2779780
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित