समाचार ब्यूरो
06/01/2022  :  09:51 HH:MM
मकर संक्रांति के पर्व पर देश-विदेश के 75 लाख लोग एक साथ करेंगे सूर्य नमस्कार- केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल
Total View  2352

मकर संक्रांति के पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने इस बार बड़ी तैयारी की है। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति के दिन 75 लाख लोग एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे, जिसमें देश-विदेश के लोग भी शामिल होंगे। इस अभियान में विभिन्न मंत्रालयों के साथ-साथ योग एवं सामाजिक क्षेत्र की बड़ी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।

सोणोवाल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाना बहुत जरूरी है, à¤‡à¤¸à¤•े लिए अधिक से अधिक लोगों को सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं में लाभ पाया जा सकता है।

सोणोवाल ने कहा कि हम सिर्फ सूर्य नमस्कार ही नहीं बल्कि योगासन, à¤†à¤¯à¥à¤°à¥à¤µà¥‡à¤¦, à¤¹à¥‹à¤®à¥à¤¯à¥‹à¤ªà¥ˆà¤¥à¥€, à¤¸à¤¿à¤¦à¥à¤§, à¤¨à¥‡à¤šà¥à¤°à¥‹à¤ªà¥ˆà¤¥à¥€ और यूनानी आदि के माध्यम से आम लोगों की स्वास्थ्य देखभाल कर रहे हैं। इस दौरान सोणोवाल ने आयुष मंत्रालय द्वारा हालही में जारी की गई गाइडलाइन का पालन करवाने की अपील भी की।

आयुष भवन में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष मुंजपरा महेंद्रभाई ने आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयुष अभियानों को और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि कोविड-19 à¤•ी पहली और दूसरी लहर में आयुष मंत्रालय ने राज्यों के साथ मिलकर आम लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आयुष क्वाथ (काढ़ा), à¤†à¤¯à¥à¤·-64, à¤•बासुरा कुडिनीर और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य रक्षा किट और आयु रक्षा किट को तैयार किया था। जिनसे आम लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोविड काल में आयुष मंत्रालय के कामकाज की तारीफ की थी।

इस दौरान केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री मुंजपरा महेंद्रभाई के साथ आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और आयुष विशेष सचिव प्रमोद कुमार पाठक भी मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी ने आयुष भवन की कैंटीन में आयुष आहार का स्वाद भी लिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5152598
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित