समाचार ब्यूरो
08/03/2023  :  19:08 HH:MM
राजनाथ के आवास में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन
Total View  2357

होली समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडा उनके साथ ढोल की थाप पर थिरकते हुए दिखाई दे रही हैं। अन्य तस्वीरों में सुश्री रायमोंडो को श्री सिंह परिवार के सदस्यों द्वारा माला और टीका लगाकर उनका स्वागत करते हुए और उन पर रंग लगाते हुए दिखाया गया है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बुधवार को रंगारंग होली मिलन समोरोह का आयोजन किया गया, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो को होली के रंगों से सराबोर और समारोह का आनंद उठाते हुए देखा गया।

श्री सिंह ने ट्विटर पर होली समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडा उनके साथ ढोल की थाप पर थिरकते हुए दिखाई दे रही हैं। अन्य तस्वीरों में सुश्री रायमोंडो को श्री सिंह परिवार के सदस्यों द्वारा माला और टीका लगाकर उनका स्वागत करते हुए और उन पर रंग लगाते हुए दिखाया गया है।
रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, “मेरे आधिकारिक आवास पर होली के शुभ अवसर पर अमेरिका की वाणिज्य सचिव सुश्री जीना रायमोंडो की मेजबानी करने पर काफी खुशी हो रही है।”
होली मिलन समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर कुर्ता पहने हुए और गले में रंगीन स्कार्फ डाले हुई दिखाई दे रहे हैं तथा उन्हें अमेरिकी वाणिज्य सचिव को लाल और हरा अबीर - गुलाल लगाते हुए देखा गया है।
उन्होंने ट्वीट किया, “अमेरिकी वाणिज्य सचिव रायमोंडो के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के आवास पर होली मना रहे हैं।”
रक्षा मंत्री के आवास पर होली मिलन समारोह में मौजूद अन्य मंत्रियों में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल हुए।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9543530
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित