समाचार ब्यूरो
07/03/2023  :  21:55 HH:MM
कैंची धाम आये दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, तीन घायल
Total View  2357

दिल्ली भजनपुरा के डी-11, संजय मोहल्ला निवासी मोहित मिश्रा अपनी पत्नी प्रीति मिश्रा एवं पुत्र जितिशा के साथ नैनीताल के कैंची धाम दर्शन के लिए आए हुए थे। तीनों मंगलवार को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी आई-20 कार गुलाबघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। बड़ी अनहोनी होने से टल गयी और तीनों कार में फंस गए।

नैनीताल- दिल्ली से उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार मंगलवार शाम को खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। काठगोदाम पुलिस की तत्परता से तीनों श्रद्धालुओं की जान बच पाई। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली भजनपुरा के डी-11, संजय मोहल्ला निवासी मोहित मिश्रा अपनी पत्नी प्रीति मिश्रा एवं पुत्र जितिशा के साथ नैनीताल के कैंची धाम दर्शन के लिए आए हुए थे।
तीनों मंगलवार को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी आई-20 कार गुलाबघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। बड़ी अनहोनी होने से टल गयी और तीनों कार में फंस गए।
लोगों ने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। काठगोदाम के थाना प्रभारी प्रमोद पाठक की अगुवाई में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों श्रद्धालुओं को खाई से बाहर निकाला गया। साथ ही तीनों को हल्द्वानी स्थित ब्रजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनीताल पुलिस की तत्परता से तीनों की जान बच पायी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2213747
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित