05/03/2023  :  21:46 HH:MM
इस वर्ष अब तक लगभग दस लाख श्रद्धालुओं ने किये माता वैष्णो देवी के दर्शन
Total View  2450

“वर्तमान में 15हजार से 20 हजार श्रद्धालु रोजाना कटरा आधार शिविर में भवन की यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं,” उन्होंने कहा कि 2 मार्च तक कुल 9,72,143 (लगभग 9.72 लाख) श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में मत्था टेका।

जम्मू- जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर की पहाड़ियाँ में त्रिकुटा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में इस साल अब तक लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है। हालांकि देश भर में चल रही परीक्षाओं को देखते हुए मंदिर जाने वालों की भीड़ में थोड़ी कमी देखी गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि परीक्षा के मौसम के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी आई है और इसके बावजूद इस साल अब तक लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर के अंदर प्राकृतिक पिंडियों की पूजा की है।
उन्होंने कहा, “वर्तमान में 15हजार से 20 हजार श्रद्धालु रोजाना कटरा आधार शिविर में भवन की यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं,” उन्होंने कहा कि 2 मार्च तक कुल 9,72,143 (लगभग 9.72 लाख) श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में मत्था टेका।
उन्होंने कहा कि जनवरी में 5.24 लाख श्रद्धालु और फरवरी में 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।
श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए मकर संक्रांति पर खोली गई पुरानी प्राकृतिक गुफा होली के बाद तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए बंद कर दी जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6529304
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित