समाचार ब्यूरो
05/03/2023  :  23:25 HH:MM
चार राज्यों में भाजपा-विरोधी पहले से एकजुट, किसे जोड़ेंगे नीतीश: सुशील
Total View  323

श्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता का जो गुब्बारा फुला रहे हैं, उसकी हवा वर्ष 2019 में ही निकल चुकी है।

पटना -बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता के प्रयास पर प्रहार करते हुए आज कहा कि जब बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भाजपा के विरोधी पहले से एकजुट हैं, तब श्री कुमार किसको जोड़ने की बात कर रहे हैं?
श्री मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि जो विपक्षी दल अब तक एक साथ नहीं आए, उन्हें श्री नीतीश कुमार एक मंच पर ला भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से समझौता नहीं करने की बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साफ कर चुकी हैं। ऐसे में श्री नीतीश कुमार क्या ममता बनर्जी को मना सकेंगे।
भाजपा सांसद ने सवालिया लहजे में कहा कि श्री नीतीश कुमार तेलंगाना में केसीआर तथा दिल्ली-पंजाब-हिमाचल में श्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को कभी साथ ला सकते हैं क्या। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में न समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) साथ हो सकते हैं, न वहां कांग्रेस-बसपा ही हाथ मिला सकते हैं। वहां जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कोई हैसियत भी नहीं। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता का जो गुब्बारा फुला रहे हैं, उसकी हवा वर्ष 2019 में ही निकल चुकी है।

श्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस और अब त्रिपुरा में माकपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा को नहीं हरा सके। उन्होंने कहा कि ईसाई-बहुल नगालैंड में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिल कर सरकार बना रही है। वहां श्री नीतीश कुमार की पार्टी मुश्किल से एक सीट जीत पायी। उन्होंने कहा कि बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, दोनों जगह श्री नीतीश कुमार के लिए कुछ करने के लिए नहीं बचा है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8686963
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित