समाचार ब्यूरो
05/03/2023  :  08:07 HH:MM
कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी का भाषण गौरव की बात : कांग्रेस
Total View  330

डूबती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खुद को बचाने के लिए फिर से चीन का सहारा लेना शुरू कर दिया है और केम्ब्रिज में दिए श्री गांधी के भाषण को मीडिया ने भाजपा के इशारे पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

नयी दिल्ली - कांग्रेस ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पार्टी नेता राहुल गांधी के भाषण देने को देश के लिए गौरव की बात बताया और कहा कि इस विश्वविख्यात मंच से अगर चीन मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया है तो देश को इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डूबती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खुद को बचाने के लिए फिर से चीन का सहारा लेना शुरू कर दिया है और केम्ब्रिज में दिए श्री गांधी के भाषण को मीडिया ने भाजपा के इशारे पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पेगासस जासूसी मामले में लगे आरोपों को लेकर गठित उच्चतम न्यायालय की जाँच समिति का सहयोग नहीं किया है। श्री गांधी भी कैम्ब्रिज में इस मुद्दे को उठाया और कहा कि उनके फोन पर भी यह पेगासस लगाया गया था और अन्य कई प्रमुख लोगों की इससे जासूसी की गई।
प्रवक्ता ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी धरती पर घरेलू राजनीति के मामलों को उठाते हैं और विपक्ष के ख़िलाफ़ बयानबाजी करते है। श्री मोदी ने चीन में कहा था कि भारत के लोग सोचते थे पता नहीं क्या पाप किया था जो हिंदुस्तान में पैदा हुए।' इसी तरह विदेश मंत्री एस जयशंकर कहते है कि चीन बड़ी शक्ति है और भारत उसके साथ लड़ नहीं सकता है।
उन्होंने सवाल किया कि श्री गांधी ने अपने भाषण में चीन और अमेरिका की तुलना कर क्या कुछ गलत किया। उन्होंने चीन सरकार के कारोबार और आम जीवन में उसके हस्तक्षेप का हवाला दिया।
भारत के लोकतंत्र को विश्व के लिए सौग़ात बताया। आर्थिक वृद्धि के लिए उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दिया और कहा कि ऐसा नहीं करने पर आर्थिक संकट बढ़ेगा और आर्थिक असमानता तथा बेरोज़गारी का ग़ुस्सा फूटेगा। इस तरह से उन्होंने ​केम्ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में भारत की अहम भूमिका पर चर्चा कर देश का मान बढ़ाया है।
श्रीमती श्रीनेत ने कहा, “राहुल गांधी भारत की राजनीति का एक मज़बूत अंग हैं- पहले सत्तारूढ़ दल और अब विपक्ष में वह लगातार जनता की आवाज़ को बुलंदी से उठाते हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जैसे विश्व विख्यात शैक्षिक संस्थान में उन्होंने भारत का मान बढ़ाया जब उन्होंने दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच चल रहे संघर्ष में भारत की अहम भूमिका के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महात्मा गांधी और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की बात की जिसपर हमारा संविधान बना हुआ है, जिस पर हमारे राष्ट्र का निर्माण हुआ है। यह भारत के लिए अत्यंत गर्व की बात है, लेकिन भाजपा की समझ, उनकी बदले की भावना, छोटी सोच और सच पर पर्दा डालने की मंशा जग ज़ाहिर है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2371786
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित