समाचार ब्यूरो
04/06/2022  :  16:17 HH:MM
गुजरात के चारधाम तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत
Total View  863


नई दिल्ली 04 जून 22 शनिवार आज प्रातः 10 बजे धर्मयात्रामहसंघ के राष्ट्रीय कार्यालय 51 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली में सूरत गुजरात धर्मयात्रा महासंघ के 120 धर्मप्रेमी श्रदालु तीर्थयात्री जो कि उत्तराखंड चार धाम की यात्रा पर जा रहे है उनका केंद्रीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल एवम केंद्रीय मंत्री संजीव शर्मा ने सभी तीर्थयात्रियों का तिलक लगा कर एवम पटका पहना कर स्वागत किया गया।। तीर्थयात्रियों के इस समूह में 70 पुरुष एवम 50 महिलाएं है।। स्वागत के बाद सभी तीर्थयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र बिंदल ने केंद्रीय एवम राष्ट्रीय पदाधिकारियों का परिचय करवाया एवम धर्मयात्रा महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए पूरी यात्रा का विवरण दिया।। केंद्रीय मंत्री संजीव शर्मा ने इस अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार एवम उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के विषय मे जानकारी दी एवम मोदी सरकार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा, कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन गोयल, सह कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री दिल्ली विनोद अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री संजीव शर्मा, प्रचार मंत्री मुकेश दीक्षित, मुकेश दहिया, महिंद्रा गौड़, महिपाल सिंह, राजेन्द्र यादव, इंदु बाला, दलबीर सिंह, ऋतुराज गहलोत, जयप्रकाश गुप्ता, सुनील गोयल, अनिल गर्ग समेत सभी प्रमुख केंद्र एवम दिल्ली प्रान्त के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6673290
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित