समाचार ब्यूरो
31/05/2022  :  18:56 HH:MM
समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज महारानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती सादगी से मनाई गई
Total View  771


समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज महारानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती सादगी से मनाई गई। उनके चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी ने माल्यार्पण कर नमन किया। महारानी अहिल्या बाई होल्कर के रण कौशल और प्रशासनिक क्षमताओं का उल्लेख करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि रानी अहिल्या बाई ने आक्रांताओं से मालवा राज्य की सुरक्षा के लिए स्वयं सेना का नेतृत्व किया था। होल्कर वंश के राज की स्थापना 1740 में श्री मल्हार राव होल्कर ने की थी। वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई सन् 1725 ई0 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था। मराठा समुदाय के होल्कर राजघराने में शादी के बाद वे मालवा आ गई। सन् 1766 में मालवा का उन्होंने शासन सूत्र संभाला। देश भर में अलग-अलग स्थानों पर उन्होंने मंदिरों, घाटों का निर्माण कराया। 13 अगस्त 1795 ई0 को उनका निधन हुआ। पूर्व मंत्री श्री दयाराम पाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल सहित श्री जय शंकर पाण्डेय, श्री अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप, श्री धर्मेन्द्र सोलंकी, श्री विकास यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री त्रिवेणी प्रसाद पाल, श्रीमती जानकी पाल, डॉ0 अवधनाथ पाल, रमेश चन्द्र बघेल, महाराज सिंह धनगर, वीरेन्द्र बहादुर पाल, विजय बहादुर पाल, तुलसी राम धनगर, जगपाल दास गुर्जर, प्रवीण बघेल, के.के. पाल, राजेन्द्र पाल, डॉ0 विनोद पाल, पंकज पाल, राजेन्द्र धनगर, आरिफ सिद्दीकी, सुमित पाल, हिमांशु संघर्षी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6449437
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित