समाचार ब्यूरो
31/05/2022  :  18:55 HH:MM
केन्द्रीय मंत्री श्री पारस ने अमृत महोत्सव में भाग लिया
Total View  835


राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भारत सरकार श्री पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आयोजित भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। श्री पारस ने कहा कि आजादी के 75 साल के उपलब्धियां, अपनी गौरवशाली इतिहास को जीवनवृत किया गया है जिसमें हमारी शहादत, भारत की संस्कृति की पूरी जानकारी हमलोगों के प्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत अमृत महोत्सव के माध्यम से मिला। एन.डी.ए सरकार के सम्मानित नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चलाये जा रहे अमृत महोत्सव के माध्यम से भारत सरकार के 8 सालों के सफल उपलब्धियों को जनता के बीच विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री ने किया जिसे जितनी तारीफ की जाए कम होगा। एन.डी.ए सरकार के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। किसानों के उज्जवल भविष्य के बारें में किसानों को कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान सम्मान निधि योजना के द्वारा कृषि पर आधारित किसान परिवार को अधिक से अधिक सम्मान राशि से लोगों को लाभ मिल रहा है, जो डी.बी.टी के द्वारा इन लोगों के खाते में चला जाता है। आगे श्री पारस ने अपने क्षेत्र के जनता से केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं की जानकारी ली और लाभुकों से प्रत्यक्ष रूप से बात की। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जारी की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3777124
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित