समाचार ब्यूरो
31/05/2022  :  18:38 HH:MM
आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल पूरे होने पर 365 गांवों और 278 मंडलों में आयोजित किया गया किसान सम्मेलन
Total View  777


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के आठ साल पूरे होने पर आज युवा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा किसानों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद श्री आदेश गुप्ता एवं संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से सुना। प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यकाल के आठ साल पूरे होने पर दिल्ली के 365 गांवों में 375 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सभी 278 मंडलों में लोगों ने बड़ी एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में उद्बोधन को सुना। उद्बोधन समाप्ति के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक प्रधानसेवक के रूप में अपने आठ साल सेवा को समर्पित करते हुए पूरे किए हैं। उन्होंने देश के गरीब किसानों, मजदूरों, महिलाओं और हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजना लाकर सभी हकदारों को उनका हक दिलाने का काम किया है। आज किसानों को एक बड़ी सौगात दी गई जिसके लिए देश का किसान उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त जारी कर प्रधानमंत्री ने पूरे देश के लगभग 11 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 21000 करोड़ रुपये सीधे तौर पर डालकर फायदा पहुंचाया है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भारत के इतिहास में किसानों के लिए किसी सरकार ने उतना काम नहीं किया जितना मोदी सरकार ने किया। ‘अंत्योदय ही मूलमंत्र’ को अपनाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम किया। एमएसपी को डेढ गुना कर किसानों को फायदा पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.30 करोड़ किसान परिवारों को 1.82 लाख करोड़ से अधिक राशि दी गई। इतना ही नहीं 3 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड आवेदकों को 3.4 लाख करोड़ के क्रेडिट का लाभ मिला, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल पूरा होने पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली के अलग-अलग छह जिलों में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, उसके बारे में किसानों को बताया गया और साथ ही केजरीवाल की किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक श्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव, कार्यक्रम के सह-प्रमुख श्री अरविंद गर्ग, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत सहित प्रदेश, मोर्चा, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6195819
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित