समाचार ब्यूरो
29/05/2022  :  19:11 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के सभी बूथों पर आयोजित किया गया मन की बात कार्यक्रम
Total View  740

धर्मेंद्र प्रधान, मीनाक्षी लेखी, बैजयंत जय पांडा, आदेश गुप्ता और रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित भाजपा नेताओं ने सुना मन की बात
प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित दिल्ली के सभी 13820 बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना गया। केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री बैजयन्त जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य प्रदेश पदधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। आज महिपालपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम का प्रयोग कभी भी राजनीतिक फायदें के लिए नहीं किया। मन की बात के 89वां संस्करण होने के बावजूद आज तक इसमें किसी भी तरह की ऐसी बातें नहीं हुई जो सामाजिक द्वेष पैदा करता हो। बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस मंच का प्रयोग करते हुए देश विदेश के अलग-अलग हिस्सों में घटने वाली समाजिक घटना, विभिन्न परम्परा और प्रेरणा देती लोगों की कहानियों को रखते हैं जो इस कार्यक्रम की विशेषता है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के साथ संवाद के लिए एक अनोखी परंपरा को स्थापित किया है जिससे देश के हर हिस्से के लोग जुड़ते हैं और हर हिस्से में होने वाली घटनाओं की जनाकरी मिलती है। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हुई सामान्य बातचीत वो देशवासियों से करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं विदेशों में भी योग पर जोर दिया जा रहा है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है जिससे जोड़ने की कोशिश की जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। क्योंकि योग हर किसी के लिए फायदेमंद है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में अनेकता में एकता की बात की। हमारे यहां अलग-अलग पहनावा और पहचान हमारी डायवर्सिटी है। यह हमें सशक्त और एकजुट रखती हैं। आज दिल्ली के सभी 13820 बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी एवं श्री प्रवेश साहिब सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह मन की बात कार्यक्रम प्रदेश संयोजक श्री राजन तिवारी, कार्यालय मंत्री श्री हुकम िंसह सहित प्रदेश के उपाध्यक्ष, विधायक सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों ने भी मन की बात सुनी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5182209
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित