समाचार ब्यूरो
27/05/2022  :  19:23 HH:MM
भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष महोत्सव के तहत प्रथम प्रधानमंत्री पं0 नेहरु की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेहरु जी के सपनों का भारत ‘‘कल, आज और कल’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया
Total View  761


भारत की स्वतंत्रता की 75वें वर्ष को महोत्सव के रुप में मनाने कड़ी में प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरु की 58वीं पुण्यतिथि पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार की अध्यक्षता में नेहरु जी के सपनों का भारत ‘‘कल, आज और कल’’ विषय पर ऐवना-ए-गालिब ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में इतिहासविद प्रो0 आर.पी. बहुगुणा और सीएसआईआर के रिटायर्ड साईंटिस्ट प्रो0 गौहर रज़ा मुख्य वक्ता थे और मुख्य अतिथि कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री पवन बंसल और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल के रुप में मौजूद थे। पं0 नेहरु की पुण्यतिथि पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार प्रातः शांति वन जाकर उनके समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाऐ तथा प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार नेहरु जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। सेमिनार में अ0भा0महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा, पूर्व सांसद जगदीश टाईटलर, रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, किरण वालिया, पूर्व विधायक विजय लोचव, राजेश जैन, हरी शंकर गुप्ता, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी, परवेज आलम, अनुज आत्रेय, राजेश गर्ग सहित सभी जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, सेल एवं विभाग के चैयरमेन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रो0 गौहर रज़ा ने कहा कि पं0 नेहरु ने आजादी के वक्त देश को व्यवस्थित करने के लिए इतने अधिक मुद्दों पर साईंटिफिक तरीके से हालात पर नियंत्रण किया जो देशवासियों के सामने उदाहरण था। पं0 नेहरु ने देश को मजबूत बनाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को लागू करके बेहतर साईंटिफिक सिस्टम स्थापित किया जिसके कारण आज भारत को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्व में मुख्य स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा उठाए गए वैज्ञानिक प्रगति के लिए उठाए कदम का परिणाम अगले 50-60 वर्षों में दिखता है। मौजूदा केन्द्र की मोदी सरकार ने वैज्ञानिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कुछ भी नही कर रही जिसके कारण देश में अधिकतर साईटिफिक इस्टीट्यूट बंद हो रहे है जबकि पं0 नेहरु ने कहा था कि हम आधी रोटी खाऐंगे और साईटिफिक इस्टीट्यूट बनाकर दुनिया को बेहतर बनाऐंगे। प्रो0 आर.पी. बहुगुणा ने कहा कि नेहरु जी ने भारत की स्वाधीनता और स्वाधीनता की लड़ाई द्वारा ब्रिटिश समाज्य को उखाड़ फैकने के लिए 1928 में भारतीय स्वतंत्रता लीग की स्थापना की और अगस्त 1942 में मुम्बई में पं0 नेहरु ने भारत छोड़ो के संकल्प को कार्यान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया और 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिल गई। उन्होंने कहा कि नेहरु जी की अध्यक्षता में दिसम्बर 1929 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में हुआ जिसमें सभी ने एक मत होकर पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव पारित हुआ और 26 जनवरी, 1930 में लाहौर में नेहरु जी ने स्वतंत्र भारत का ध्वज लहराया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि महान स्वतंत्रता सैनानी पं0 जवाहरलाल नेहरु ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रुप 18 वर्षों तक देश की सेवा की। पं0 नेहरु ने भारतीय इतिहास में देश के विकास में अतुल योगदान दिया और भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए प्रमुख भूमिका निभाई। पं0 जवाहरलाल नेहरु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 6 बार अध्यक्ष चुने गए और 1955 में उन्हें भारत रत्न से अलंकृत किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रोत्साहन और छात्रों अथाह प्रेम रखने के कारण ही पं0 नेहरु जी को चाचा नेहरु के नाम से पुकारा जाता था। देश का सबसे बड़ा विश्वविख्यात विश्वविद्यालय पं0 जवाहरलाल नेहरु जी के नाम पर बना। कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री पवन बंसल ने कहा कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार का तानाशाह रवैये और देश विरोधी निर्णयों के कारण आज देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पं0 नेहरु जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में देश को आर्थिक रुप से सुदृढ़ बनाया था, भाजपा की मोदी सरकार एक-एक करके देश के सभी बड़े संस्थानों को बेच रही है और देश की आर्थिक रीढ़ बैंकों का निजीकरण करके आर्थिक सुदृढ़ता को पंगु बना रही है। उन्होंने कहा कि पं0 नेहरु जी ने देश में लोकतंत्र की जड़ो को मबजूत बनाने के लिए काम किया और भाजपा ने 8 वर्षों के शासन ने लोकतंत्र को कमजोर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल ने कहा कि पं0 जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने देश को आई.आई.ए., आई.आई.टी., इसरो, ऐम्स, सेल, ओएनजीसी, डीआरडीओ, भेल, एन.आई.डी. जैसे संस्थान दिए। उन्होंने कहा कि नेहरु जी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले खास पथ प्रदर्शक बने और आगामी योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थ व्यवस्था को सुचारु करना ही नेहरु जी का मुख्य उदेश्य रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उदयपुर नव संकल्प शिविर की घोषणा के बाद कांग्रेस देशवासियों के अधिकारों और देश के विकास के लिए संकल्प कृत है कि भाजपा की गरीब विरोधी नीति को बर्दाश्त नही करेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के तहत पूरे भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ आवाज बनकर निकलेंगे तथा देशवासियों को एकजुट होने के प्रेरित करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2846009
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित