समाचार ब्यूरो
27/05/2022  :  16:35 HH:MM
नारायणा में बुलडोजर से जबरन उजाड़े गए गरीबों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।- चौ0 अनिल कुमार
Total View  734


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और केजरीवाल सरकार द्वारा नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया में गरीबों की दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बर्बरता से बुलडोजर चलाने की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुलडोजर द्वारा बर्बाद किए लोगों से मिले और उनकी परेशानियों की जानकारी भी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने 30-40 वर्षों से रह रहे इन गरीब लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आपके अधिकारों की कानूनी लड़ाई लड़ेगी और हम भाजपा और आम आदमी पार्टी द्वारा प्रताड़ित गरीबों के साथ खड़े है। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ नारायणा औद्योगिक क्षेत्र का दौरे में अ0भा0क0कमेटी के सचिव श्री मनीष चतरथ, श्री ब्रहम यादव, श्री मदन खोरवाल, श्री परवेज आलम, श्री अनुज आत्रेय, डा0 नरेश कुमार, नरेश शर्मा नीटू, अनिल तंवर, ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि वर्षों से नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे गरीब लोगों को भाजपा और केजरीवाल सरकार बुलडोजर से कैसे उजाड़ सकती है जबकि इन लोगों के पास वह सभी अधिकारिक दस्तावेज है जिनके आधार पर इन्हें उजाड़ा नही जाना चाहिए था। उन्हांने कहा कि भाजपा के बुलडोजर ने मानवता की सभी हदें पार कर दी है, उन्होंने कहा कि इन गरीब मजदूरों का क्या कसूर था जो औद्योगिक क्षेत्र में खाना बनाकर फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को पेट भरते थे। आज भाजपा और केजरीवाल सरकार के अमानवीय प्रहार से यह मजदूर खुद भोजन को तरस रहे है और सड़क पर आ गए है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी राजेन्द्र नगर विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा के बाद नारायणा में बुलडोजर प्रभावितों की सहायता करने का ऐलान करती है और दूसरी ओर दिल्ली भर में भाजपा के बुलडोजर अभियान के साथ खड़ी नजर आती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की दोहरी और मौकापरस्ती की नीति को दिल्लीवाले बर्दाश्त नही करेंगे। दिल्लीवासी भाजपा और आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र को समझ चुके है, अब इनके बहकावे में नही आऐंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा और केजरीवाल सरकार की बुलडोजर नीति का विरोध करती है क्योंकि हम गरीबों के हकों की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार की मिलीभगत नाकामियों और असफलताओं को लोगों के सामने उजागर करेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4379515
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित