समाचार ब्यूरो
26/05/2022  :  18:11 HH:MM
नारायणा क्षेत्र के बुलडोजर प्रभावितों को आम आदमी पार्टी द्वारा सहायता देने की घोषणा करना केजरीवाल का चुनावी प्रॉपेगेंडा।- चौ0 अनिल कुमार
Total View  778


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में राजेन्द्र नगर विधानसभा के उपचुनाव की 23 जून की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना मौकापरस्ती और अवसरवादी रवैया अख्तियार करते हुए नारायणा क्षेत्र में भाजपा द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के बाद उन लोगों की सहायता करने की घोषणा की है जिनके मकान और दुकान तोड़ दी गई थी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की घोषणा के बाद भी आम आदमी पार्टी राजेन्द्र नगर की मूल क्षेत्रीय समस्याओं पानी और सीवर पर ध्यान केन्द्रित नही करते हुए भाजपा द्वारा बुलडोजर प्रभावितों की सहायता की बात करके झूठी सहानुभूति बटोरना चाहते है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राजेन्द्र नगर विधानसभा के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय लोगों के सामने अपनी दावेदारी मजबूती के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर महत्व देकर अपना पक्ष मतदाताओं के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों और असफलताओं को लोगों के सामने उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र नगर विधानसभा चुनाव को जीतकर कांग्रेस पार्टी एक नई शुरुआत करेगी। उपचुनाव में संगठनात्मक तौर पर तैयारियां की जाऐगी और प्रत्येक क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागिता सुनिश्चित की जाऐगी। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यदि बुलडोजर प्रभावितों की मदद ही करना चाहती है तो पहले दिल्ली सरकार ने अपने ही विभाग द्वारा बुलडोजर चलाने के बाद संगम विहार, ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में गरीब के मकानों को तोड़ा और यहां तक कि केजरीवाल ने अपनी नई दिल्ली विधानसभा में भी उजाड़ी गई झुग्गी झौपड़ियों के निवासियों की सहायता आज तक नही की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा जहांगीरपुरी सहित दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बुलडोजर चलाकर लोगों को उजाड़ने के बाद सहायता की कोई घोषणा नही करना केजरीवाल के गरीब विरोधी चेहरे को उजागर करता है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति मकसद के तहत काम करते है, वास्तव में उन्हें गरीबों और उनकी समस्यायों से कोई लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र नगर विधानसभा के आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चढडा यहां की पीने के पानी की किल्लत और सीवर की समस्याओं को खत्म करने के लिए कुछ नही किया जबकि दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वयं राघव चढडा और केजरीवाल अध्यक्ष है। राजेन्द्र नगर विधानसभा की मौजूदा समस्याओं से लोग त्रस्त है और यहां जल जनित बीमारियों से भी लोग काफी परेशान है। अब केजरीवाल राजेन्द्र नगर विधानसभा के उप-चुनाव की घोषणा के बाद एक बार फिर सहायता का चुनावी झांसा देकर यहां के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली को तबाह करने का काम किया है जबकि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली का चहुमुखी विकास किया था। अरविन्द केजरीवाल के शासन में खिलाड़ियों की जगह जानवरों को तवज्जो- चौ0 अनिल कुमार चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेल के मैदान उपलब्ध कराने की घोषणा त्यागराज स्टेडियम में कुत्तों को घुमाने की घटना के बाद पूरी तरह झूठी साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ियां के प्रशिक्षण के तैयार स्टेडियम में उन्हें समय से पूर्व ही प्रशिक्षण खत्म करने के निर्देश जारी कर दिए गए है क्योंकि दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सायं अपने कुत्ते को घुमाने के लिए स्टेडियम आते है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सुविधाओं से दूर रहने की झूठी और गुमराह करने वाली घोषणाओं के बाद केजरीवाल क्या उनके मंत्री और अधिकारी भी विशेष सुविधाओं से लेस है। दिल्लीवासियों के सामने सादगी का ढ़ोंग करने वाले अरविन्द केजरीवाल मौजूदा सरकारी बंगले को संवारने और अपनी सुविधा के लिए उसमें स्वीमिंग पूल बनाने के लिए करोड़ो रुपये बर्बाद कर रहे है। अपने को आम आदमी बताने वाले केजरीवाल 35 लाख रुपये की कार और 64 सुरक्षा कर्मियों के घेरे में चलते है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जब मुख्यमंत्री शाही रहेंगे तो उनके आधीन अधिकारियों से भी ऐसी ही हरकत की उम्मीद रहेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9771936
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित