समाचार ब्यूरो
25/05/2022  :  12:21 HH:MM
शायर मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर ऑपरेशन की कर रहे तैयारी
Total View  794


मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। उनका ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। बतया जा रहा है कि किडनी की परेशानी की वजह से मुनव्वर राणा डायलिसिस पर चल रहे हैं। उनका इलाज अभी तक दिल्ली में चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के आपातकाल वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि उनका ऑपरेशन आज ही होना है। पीजीआई की जनसंपर्क अधिकारी कुसम यादव के अनुसार, मुनव्वर राणा को भर्ती किया गया है। इससे पहले उन्हें कार्डिक अरेस्ट पड़ा था, तब भी भर्ती किया गया था। उन्हें नेफ्रो की समस्या है। ऐसे में उनको मल्टीपल ऑर्गन प्रॉब्लम है। आज उनकी पथरी का ऑपरेशन किया जाना है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4028289
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित