समाचार ब्यूरो
21/05/2022  :  19:03 HH:MM
मनजिन्दर सिंह सिरसा ने सिखों के खिलाफ नफऱत और भडक़ाऊ ट्वीट करने पर दिल्ली पुलिस को कांग्रेस के एम.पी. के खिलाफ दर्ज करवाई फौजदारी शिकायत
Total View  1464


भाजपा के सिख नेता सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने आज दिल्ली पुलिस में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ फौजदारी शिकायत दर्ज करवाई कि उसने राजीव गांधी की बरसी पर सिखों के खिलाफ नफरत और भडक़ाऊ ट्वीट किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने बताया कि 21 मई को पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की बरसी होती है और राजीव गांधी को सिख भाईचारे के खिलाफ नफऱत के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज इस दिन कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सुबह एक ट्वीट किया जिस में उन्होंने इंदिरा गांधी की मौत पर राजीव गांधी का डायलॉग दोहराया कि ‘जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।’ उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की इस टिप्पणी के नतीजे के तौर पर सिख भाईचारे के खिलाफ लोग भडक़ गए थे जिस कारण दिल्ली और देश के अन्य शहरों में हजारों सिखों का हत्याकांड किया गया। सरदार सिरसा ने कहा कि आज राजीव गांधी की बरसी पर उसका वही स्टैंड दोहराने का मतलब नफरत फैलाना और सिखों की भावनाओं को चोट मारना है। उन्होंने बताया कि अधीर रंजन चौधरी ने जो तस्वीर टविट्टर पर सांझा की है उसका मकसद नफरत फैलाना और सिख भाईचारे की भावनाओं को चोट मारना है और इसके साथ सिखों के जख्मों पर नमक छिडक़ा गया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की कि वह तुरंत अधीर रंजन चौधरी की तरफ से सिखों की भावनाओं को चोट मारने और नफऱत फैलाने के लिए धारा 295-ए आईपीसी और अन्य सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत उसके खिलाफ केस दर्ज करे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8375862
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित