समाचार ब्यूरो
21/05/2022  :  17:08 HH:MM
देश रहेगा तभी सभी दल राजनीति करेगा:इन्तेखाब आलम
Total View  1465


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट इन्तेखाब आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों से एक प्लेटफार्म पर आने का अनुरोध किया है। इन्होंने कहा देश के भीतर मुट्ठीभर लोग निजी स्वार्थ के लिए देशभर का माहौल लगातार ख़राब करने में लगें हैं, लेकिन देश का तानाबाना इतना गहरा है कि जल्दी असर नहीं पड़ने वाला है। इन्होंने कहा कि बिहार में एक कहावत है कि *जिस का चुए वही छाए* इस को ध्यान से समझें तो पता चलेगा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में सत्तारूढ़ हुई है गैर भाजपा के लोगों को एक एक करके लगातार केन्द्रीय एजेंसी से तंग किया जा रहा है। श्री आलम ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेता दुसरे पर आई परेशानी का विरोध करना बन्द कर दिया है कि यह मेरी समस्या नहीं है इसी कारण भाजपा और आरएसएस का मन बढ़ा है। श्री आलम ने कहा कि आज समय की पुकार है कि राजनीतिक दलों आपसी दुश्मनी और व्यक्तिगत समस्या को ताक पर रख कर गोलबंद होने की आवश्यकता है। इन्होंने कहा कि समय रहते यदि ध्यान नहीं दिया तो एक एक करके भारतीय जनता पार्टी सब को बर्बाद कर देगी या मजबूर कर के अपने पार्टी में शामिल कर लेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1506331
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित