समाचार ब्यूरो
18/05/2022  :  11:13 HH:MM
बेंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Total View  2352


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बेंगलुरु में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते बेंगलुरु में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी ने बुधवार को कर्नाटक के तटीय जिलों और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बेंगलुरु में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। हालांकि, मंगलवार देर रात शहर में हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईएएल) राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम के कारण दो घंटे से अधिक समय तक वाहन सड़कों पर फंसे रहे। आरआर नगर के जनप्रिय लेआउट और बेंगलुरु के कई अन्य इलाकों में घरों में नाली का पानी भर गया। वहीं, छह महीने पहले बनी 20 फीट ऊंची परिसर की दीवार भी लगातार बारिश के बाद गिर गई। बेंगलुरु में भारी बारिश से कई मुख्य सड़कों पर पेड़ उखड़ गए, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2541567
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित