समाचार ब्यूरो
04/01/2022  :  10:08 HH:MM
एसपीएमसीआईएल ने दीपम दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत भारत सरकार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 240.41 करोड़ रुपये का लाभांश दिया
Total View  2355

भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने दीपम दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत भारत सरकार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 240.41 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का भुगतान किया है, जो 31 मार्च, 2021 को कंपनी की शुद्ध सम्पत्ति का 5 प्रतिशत [वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कर पश्चात लाभ (पीएटी) का 57 प्रतिशत] है।

श्री अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) और सुश्री मीरा स्वरूप, विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार, वित्त मंत्रालय की उपस्थिति में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री  à¤¶à¥à¤°à¥€à¤®à¤¤à¥€ निर्मला सीतारमण ने एसपीएमसीआईएल की सीएमडी श्रीमती तृप्ति पी. घोष और  à¤¨à¤¿à¤¦à¥‡à¤¶à¤• (वित्त) श्री अजय अग्रवाल से लाभांश का चेक प्राप्त किया।

एसपीएमसीआईएल ने वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक नोट, सिक्के, प्रतिभूति पत्र, पासपोर्ट, प्रतिभूति स्याही और अन्य प्रतिभूति उत्पादों के उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है। एसपीएमसीआईएल ने 2020-21 में 8,288 मिलियन बैंक नोट, 2,757 मिलियन सिक्के, 6,870 मीट्रिक टन (एमटी) प्रतिभूति पत्र, 600.42 मीट्रिक टन (एमटी) प्रतिभूति स्याही का उत्पादन किया है।

वर्ष 2020-21 के दौरान, कंपनी का राजस्व 4,712.57 करोड़ रुपये और कर पूर्व लाभ 789.74 करोड़ रुपये रहा।

एसपीएमसीआईएल के बारे में             

एसपीएमसीआईएल एक अनुसूची-'ए' मिनीरत्न श्रेणी-I सीपीएसई है, जो भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व में तथा वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) के प्रशासनिक नियंत्रण में है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4944609
 
     
Related Links :-
दूसरी तिमाही में रियलमी तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बना
एफडीडीआई ने मनाया आईएनआई दिवस
बेनेली का राजधानी में विस्तार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी हाहाकर
दूसरी तिमाही में देश में सोने की मांग में सात प्रतिशत की कमी
आईडीबीआई बैंक के पहली तिमाही के लाभ में 62 प्रतिशत का उछाल
ईपीएफ खाताधारकों को 2022-23 के लिए मिलेगा 8.15 प्रतिशत ब्याज
येस बैंक का मुनाफा 10.3 प्रतिशत बढ़ा
सेंसेक्स पहली बार 67 हजार अंक के पार
सैमसंग का 6000 एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी एम 34 5 जी स्मार्टफोन लाँच