16/05/2022  :  15:35 HH:MM
मुजफ्फरनगर: नहीं रहे किसान नेता गुलाम मौहम्मद जौला, हार्ट अटैक से हुआ निधन, टिकैत के साथ संभाला था आंदोलनों का मंच
Total View  2441


भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के सबसे करीबियों में शुमार 85 वर्षीय ग़ुलाम मोहम्मद जौला का रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ग़ुलाम मोहम्मद जौला किसान एकता के लिए हमेशा संघर्ष शील रहे वो अपने एक खास अंदाज के लिए जाने जाते थे। किसान आंदोलनों में हर-हर महादेव और अल्लाह हु अकबर का नारा वो ही लगवाया करते थे। आपको बता दें, ग़ुलाम मोहम्मद जौला ने कल ही सिसौली में दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहां से लौटकर वो अपने निवास स्थान गांव जौला में पहुंचे तो रात में सीने में दर्द की शिकायत की ,उसके कुछ ही समय बाद आखिरी सांस ले ली।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3046297
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित