15/05/2022  :  12:20 HH:MM
मुंडका अग्निकांड: इमारत के मालिक मनीष लकड़ा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, हादसे में 27 लोगों की गई थी जान
Total View  2451


दिल्ली के मुंडका अग्निकांड मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी और इमारत के मालिक मनीष लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा फरार है, जो इसी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर रह रहा था। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इमारत में 13 मई को भीषण आग लग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। आग इतनी भीषण थी कि इमारत के अंदर की दीवारें भी ढह गईं, जिससे बचाव अभियान और भी मुश्किल हो गया। इसके अलावा, बहुत सारे धुएं और आग की वजह से पैदा हुई गर्मी ने दमकलकर्मियों की मुश्किलें बढ़ा दी थी।इमारत के ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल पर एक ही कंपनी संचालित थी, जिसके मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। घटना के वक्त ज्यादातर लोग इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7243985
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित