समाचार ब्यूरो
03/01/2022  :  09:48 HH:MM
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब संग्रामपुर की एक दलित बेटी के साथ हुई अमानवीयता को लेकर योगी सरकार को घेरा
Total View  792

कांग्रेस के पुराने गढ़ में पैठ बनाने में जुटी कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब संग्रामपुर की एक दलित बेटी के साथ हुई अमानवीयता को लेकर योगी सरकार को घेरा है। वह लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। गौरतलब है कि साल 2002 में भी प्रियंका ने अमेठी के संग्रामपुर में ही दलित राजनीति के सहारे राजनीति में सीधा दखल दिया था। तब उन्होंने दबंगई का शिकार हुए दलित राम भजन को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी थी। उस समय दलित राजनीति में प्रियंका के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने अमेठी में सावधान रैली कर संसदीय क्षेत्र को जिला बनाने के साथ बड़ी सौगात दी थी। एक बार फिर कुछ वैसे ही हालात बनते देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगामी तीन जनवरी को अमेठी पहुंच रहे हैं।
कुुछ ऐसे ही हालत अमेठी में 19 साल पहले भी बने थे। बात नवंबर 2002 की है जब प्रियंका की राजनीति में औपचारिक एंट्री नहीं हुई थी। हालांकि प्रियंका अमेठी में सक्रिय रहती थी और अपनी मां सोनिया गांधी का काम देखती थी। इसी दौरान छह नवंबर को संग्रामपुर के पुन्नपुर निवासी दलित राम भजन का घर ढहा दिया गया। मामला पंचायत चुनाव की रंजिश से जुड़ा था। उस समय प्रदेश में बसपा की सरकार होने के बावजूद 16 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 22 नवंबर को प्रियंका राम भजन के घर जाकर घटना की जानकारी ली और उसे लेकर मुकदमा दर्ज कराने संग्रामपुर कोतवाली पहुंच गई।


जमीन खरीदकर करवाया था घर का निर्माण : प्रियंका ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सि‍ंह से श्रमदान से मकान बनवाए जाने की बात कही। प्रियंका दल बल के साथ श्रमदान करने जाने ही वाली थी, प्रशासन ने रोक लिया। इसके बाद राजीव ने एक विश्वा जमीन खरीद कर उस पर राम भजन का मकान निर्माण श्रमदान से शुरू कर दिया। उस समय इस घटना की राष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा हुई थी।


विवाद के बाद ही अमेठी बना था जिला : प्रियंका ने तत्कालिन मुख्यमंत्री मायावती को इस घटनाक्रम के बहाने घेरने की कोशिश की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री मायावती ने 11 दिसंबर 2002 की अंबेडकर मैदान अमेठी में दलित सावधान रैली कर अमेठी को छत्रपति शाहूजी महराज नगर के नाम से जिला घोषित कर दिया और 21 मई 2003 को जिले की अधिसूचना भी जारी कर दी थी।

हाई प्रोफाइल है अमेठी सीट : 2019 के चुनाव में अमेठी ही एकमात्र ऐसी विधान सभा रही, जहां से राहुल गांधी को जीत मिली थी, लेकिन इसके बाद पंचायत चुनाव में पार्टी को बुरी तरह निराशा का सामना करना पड़ा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को यहां सिर्फ 10.91 प्रतिशत वोट ही मिले थे। अब तक अमेठी विधानसभा सीट से नौ बार कांग्रेस को जीत मिल चुकी है।


अमेठी से है पारिवारिक रिश्ता : कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सि‍ंघल ने कहाकि अमेठी से प्रियंका दीदी व राहुल भइया का पारिवारिक रिश्ता है। वह हमेशा यहां के लोगों के दुख-सुख में साथ रहते हैं और आगे भी रहेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3276452
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग