समाचार ब्यूरो
14/05/2022  :  11:31 HH:MM
Delhi Mundka Fire: फैक्ट्री मालिक हरीश और वरुण गोयल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Total View  2030


दिल्ली पुलिस ने मुंडका अग्निकांड में फैक्ट्री मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। कल शाम के मुंडका के कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभी तक 2 शवों की पहचान हो पाई है जबकि बाकी 25 लोगों की शिनाख्त अभी बाकी है। वहीं इस कमर्शियल बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा की तलाश की जा रही है।आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इमारत का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "इमारत से अब तक 27 शव निकाले जा चुके हैं।" वहीं पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, "50 से अधिक कर्मचारियों और श्रमिकों को कथित तौर पर निकाला गया है, जबकि बचाव दल अब तक 27 शवों को बरामद कर चुके हैं। कई लोग घायल हुए हैं।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4258169
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित