समाचार ब्यूरो
13/05/2022  :  18:04 HH:MM
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रोहिणी क्षेत्र में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन व करोलबाग क्षेत्र में प्रेम नगर क्षेत्र से हटाया अवैध अतिक्रमण
Total View  1463


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री संजय गोयल ने आज बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने स्थानीय पुलिस की मदद से रोहिणी क्षेत्र में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन व करोलबाग क्षेत्र में प्रेम नगर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया है। बवाना क्षेत्र के जेजे कॉलोनी में पुलिस बल मिलने के कारण अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चलाया जा सका। रोहिणी क्षेत्र में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान लगभग 75 अस्थायी संरचनाओं / झुग्गियों के साथ स्थायी प्लेटफॉर्म, 06 लकड़ी की मेज, लकड़ी के बोर्ड को 01 जेसीबी और 06 डंपरो की सहायता से हटाया गया। मौके से करीब 06 ट्रक मालबा भी निगम द्वारा हटाया गया। सड़क के दोनों ओर करीब 1300 मीटर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। करोलबाग क्षेत्र (वार्ड नं. 98) में प्रेम नगर, गली नंबर 6 में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस और 25 निगम कर्मचारियों की मदद से लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र खाली कराया गया। लगभग 20 राउंड ट्रक और 60 राउंड ऑटो टिपर द्वारा कचरा क्षेत्र से हटाया गया। साइट से कचरा हटाने के बाद पूरे प्लॉट को समतल करने का काम शुरू कर दिया गया है। निगम के लाइसें विभाग एंव अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संयुक्त टीम के रूप में अतिक्रमण हटाया गया। उपरोक्त कार्रवाई यातायात सुगम बनाने और पैदल मार्ग से अतिक्रमण हटाने का एक प्रयास है। सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के अतिक्रमण हटाने के अभियान स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना के साथ एमसीडी अधिनियम, 1957 की धारा 321/322/323/325 के तहत निगम द्वारा सभी वार्डों/जोनों में नियमित रूप से नोटिस /बिना नोटिस के नियमित रूप से किए जाते हैं। आयुक्त श्री संजय गोयल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान उत्तरी दिल्ली नगर निगम की एक नियमित प्रक्रिया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8926549
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित