समाचार ब्यूरो
13/05/2022  :  14:48 HH:MM
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद में कल से शुरू होगा सर्वे, DM का ऐलान, SC का भी तुरंत रोक लगाने से इनकार
Total View  2354


वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में कल से सर्वे शुरू होगा। इस बात का ऐलान डीएम ने किया है। मुस्लिम पक्ष के साथ बैठक के बाद डीएम कौशल राज शर्मा ने इस बात की जानकारी दी।वाराणसी जिले के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि, कल से कार्यवाही कमिश्नर के द्वारा सर्वे को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने सभी पक्षों के साथ बैठक की है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि इससे पहले ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हुआ है। अंजुमन ए इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वे कार्य को रोकने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तुरंत रोक लगाने से इनकार किया है। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने इस मामले में कहा है, कि 'मैंने अभी याचिका नहीं देखी है। मामले को देखूंगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   823306
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित