13/05/2022  :  11:18 HH:MM
घाटी में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों ने की LG से ये मांग
Total View  2447


गुरुवार शाम को तहसीलदार ऑफिस में घुसकर सरकारी कर्मचारी की हत्या ने एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। राहुल भट की हत्या के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर कश्मीर पंडितों ने विरोध प्रदर्शन किया। बडगाम में राहुल भट्ट की हत्या के बाद अनंतनाग में कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे अमित ने बताया, "पिछले 3 महीने में ये हमारे समुदाय में तीसरी हत्या है। हमें सरकार से सुरक्षा चाहिए।"इससे पहले गुरुवार को प्रदर्शनकारी कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों ने अनंतनाग जिले में वेसु प्रवासी कॉलोनी के बाहर श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को जाम कर दिया था। उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मोमबत्तियां जलाईं थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6684025
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित