समाचार ब्यूरो
06/05/2022  :  17:46 HH:MM
पूर्वी दिल्ली के महापौर ने कृष्णा नगर वार्ड में फिकल स्लज प्रबंधन का उद्घाटन किया
Total View  1462


पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने आज कृष्णा नगर वार्ड के अन्तर्गत गीता कॉलोनी सब्जी मंडी के निकट फिकल स्लज प्रबंधन का उद्घाटन किया। इस दौरान, जोन चेयरमैन, सुश्री, हिमांशी पांडे, निर्माण समिति के अध्यक्ष, श्री गोविंद अग्रवाल और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद, श्री संदीप कपूर ने की। महापौर, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि गीता कॉलोनी के सामुदायिक शौचालयों से निकलने वाले फिकल स्लज के प्रबंधन का कार्य केंद्र सरकार की अमरूत योजना के तहत किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि फिकल स्लज के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण से साफ सफाई बढ़ेगी और गंदगी से होने वाली बीमारियों में कमी आयेगी। महापौर ने कहा कि सीमित संसाधनों और दिल्ली सरकार के असहयोग पूर्ण रवैया के बावजूद पूर्वी दिल्ली नगर स्वच्छता और अन्य बुनियादी क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और उनके प्रबंधन में निगम ने उल्लेखनीय प्रगति की है। जोन चेयरपर्सन सुश्री हिमांशी पांडे ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्र को हरित v स्वच्छ बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है और इस दिशा में नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम भारत सरकार के सहयोग से नागरिकों को अधिकतम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। स्थानीय पार्षद, श्री संदीप कपूर ने कहा की पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थानीय लोगों की सुविधा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा की इस दिशा में फिकल स्लज प्रबंधन की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7656103
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित