समाचार ब्यूरो
27/04/2022  :  20:01 HH:MM
उन्होंने जिग्नेश मेवाणी को ही नहीं बल्कि लोकतंत्र, भारत के संविधान को गिरफ्तार किया है": श्रीनिवास बी वी
Total View  2357


भारतीय युवा कांग्रेस ने आज गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी की असंवैधानिक गिरफ्तारी और उनकी रिहाई की मांग को लेके गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी गैरकानूनी है, ऐसी किसी गिरफ्तारी के बारे में अन्य राज्य की पुलिस को गुजरात विधानसभा के स्पीकर को सूचित करने की आवश्यकता होती है पर उन्हें किसी के द्वारा भी अवगत नहीं कराया गया था, जो नियमो के विरुद्ध है। भाजपा के न्यू इंडिया में बलात्कारियों, आरोपियों का संरक्षण होता है और जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं पर आक्रमण। भाजपा की तानाशाही से भारत डरेगा नहीं, भारत लड़ेगा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी ये दर्शाती है कि अब इस देश में संविधान को रौंद दिया गया है, कानून की हत्या कर दी गई है। भाजपा के न्यू इंडिया में, आवाज उठाने वाले विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं, आप केवल कल्पना कर सकते हैं कि सरकार के खिलाफ बोलने पर आम भारतीय नागरिकों को क्या करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की असहमति की आवाज दबाने के लिए सरकार निम्न स्तर पर उतर आई है। राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी का दमन करने के लिए किया जा रहा है। सरकार चाहे कितनी ही कोशिश कर ले लेकिन सच की आवाज को वह दबा नहीं सकती है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि विधायक जिग्नेश मेवनी के खिलाफ हुई असंवैधानिक कारवाई के विरुद्ध युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंच रहे थे उसके पहले ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को हिरासत में ले लिया, जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी गलत और असंवैधानिक है और हम उनकी जल्द से जल्द रिहाई की मांग करते है। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला, बंटी शेल्के, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2815175
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित