समाचार ब्यूरो
24/04/2022  :  19:46 HH:MM
प्रधानमंत्री की मन की बात से हम बहुत कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतार सकते हैं-आदेश गुप्ता
Total View  1463


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात एक उत्सव है जिससे काफी कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतारने की हम सब कोशिश करते हैं। आज नारायणा विहार में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 88वां एपिसोड सुनने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को दिव्यांगों हेतु सुलभ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों व जल संरक्षण जैसे कई अहम विषयों पर बात की। इन विषयों पर हमें जागरूक होकर काम करने की जरूरत है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि यह सबके लिए एक सीख है और इतिहास में पहली बार है जब जनता द्वारा चुना हुआ एक प्रतिनिधि जो एक ऊंचे पद पर रहने के बावजूद जनता से सीधे संवाद करता हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम का उपयोग कभी भी राजनीतिक मंच के लिए नहीं किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक विषयों चाहे वह किसी परंपरा के बारे में हो या फिर समाज में चल रहे कोई भी नए विषय हां उसपर उन्होंने प्रकाश डालने का प्रयास किया है। इस कार्य्रकम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने बच्चों की परीक्षा से सम्बंधित, वैदिक पढाईयों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण जल संरक्षण जैसे गम्भीर विषय को भी समाज के सामने रखा है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्री मोहन लाल दायमा, जिला अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री श्री उमंग बजाज सहित जिला, मंडल एवं बूथ के पदधिकारी एवं कर्यकर्ता मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   488915
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित