समाचार ब्यूरो
24/04/2022  :  19:46 HH:MM
अखिलेश यादव ने आज मृत सब इंस्पेक्टर सुश्री रश्मि यादव के परिवार से लखनऊ जनपद के गोंसाईंगज क्षेत्र के मलौली गांव स्थित आवास में जाकर भेंट की
Total View  1462


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मृत सब इंस्पेक्टर सुश्री रश्मि यादव के परिवार से लखनऊ जनपद के गोंसाईंगज क्षेत्र के मलौली गांव स्थित आवास में जाकर भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दारोगा रश्मि यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। 22 अप्रैल 2022 को अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महिला हेल्पडेस्क प्रभारी कु0 रश्मि यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में बने सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला था। श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेठी में पिछड़ी जाति की एक महिला सब इंस्पेक्टर को तथाकथित प्रभुत्ववादी जाति के पुलिस अधिकारियों द्वारा जातिगत मानसिक उत्पीड़न के बाद जिस तरह आत्महत्या करने पर बाध्य होना पड़ा वह बेहद दुःखद एवं निंदनीय घटना है। माननीय न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषियों को निलम्बित कर जांच बिठाए। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री जी की जाति के लोग एक कोने से दूसरे कोने तक बैठे हैं और वही अन्याय कर रहे हैं। पुलिस दबाव में है उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था का सारा ढांचा बर्बाद कर दिया है। श्री यादव ने कहा कि मेहनत से परीक्षा पास करके रश्मि यादव को नौकरी मिली थी। वह जनता की सेवा करना चाहती थी। उसका आत्महत्या करना दुःखद है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार थाने पर काफी राजनीतिक दबाव में काम करना पड़ रहा था। एक विशेष जाति का होने से उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को विधिक मदद देगी। रश्मि को न्याय मिलना चाहिए। वह जातिवादी मानसिकता का शिकार बनी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद में एक परिवार में हत्या की दुःखद घटना हुई लेकिन पुलिस सो रही है। अयोध्या में पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उसके अन्याय और विपक्ष की आवाज को बुलडोजर से दबाने के मामले विधानसभा में उठाए जाएंगे। भाजपा राज में हिरासत में मौतें, फर्जी एनकाउन्टर बड़े पैमाने पर हुए है। पत्रकारों को भी डराया जा रहा है। भाजपा राज में गैंग बनाकर लोगों को अपमानित करने का काम हो रहा है। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रो0 सुधीर पवार तथा लखनऊ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जयसिंह जयंत भी उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5835479
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित