समाचार ब्यूरो
22/04/2022  :  13:27 HH:MM
शिवपाल ने जेल में आजम खान से की मुलाकात, अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- सपा नहीं कर रही मदद
Total View  1462


समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खान से सीतापुर जेल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा आजम खान के लिए संघर्ष करते नहीं दिख रही है, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के बीच यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली। इस दौरान उन्होंने आजम के मामले को लेकर सपा को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह) की अगुवाई में लोकसभा में आजम खान का मामला उठाना चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा में सपा के कई सदस्य हैं। अगर सुनवाई न होती तो धरने पर बैठ जाते, प्रधानमंत्री नेता जी की बात जरूर सुनते। क्योंकि वह नेता जी का सम्मान बहुत करते हैं। लेकिन उनकी मदद नहीं हो पायी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4025949
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित