समाचार ब्यूरो
21/04/2022  :  15:41 HH:MM
सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा: श्रीनिवास बी वी
Total View  1462

देश भर में भाजपा सरकार द्वारा नफरती बुलडोजर की करवाई के विरुद्ध भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश भर में भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के नशे में नफरती बुलडोजर की करवाई के विरुद्ध विरोध किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि भाजपा अपनी कुर्सी की रक्षा के लिए देश को नफरत और हिंसा में धकेल रही है। देश भर में भाजपाई बुलडोजरतंत्र लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहा है, गांधीजी को कुचलने की कोशिश कर रहा है। मगर भाजपाई हुकूमत न लोकतंत्र को कुचल पाएगी, न गांधीजी को। सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि आज देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, देश में सुरक्षा और विश्वास के नाम पर असुरक्षा और अविश्वास को जन्म दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहा है। नफरत का बुलडोजर 'मेरा भारत महान' के बोर्ड पर तो चल सकता है, लेकिन विचारधारा पर नहीं, भारत महान था.. है.. और रहेगा... इसे खत्म करने की न कोई साजिश कभी सफल हुई है, न होगी। हम सभी को मिलकर इस भाजपाई नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब के आशियाने पर बुलडोजर चलाने वाले लोग, भारत भूमि पर बने अवैध चीनी आशियाने पर चुप्पी साध लेते हैं। बेशर्मी और अन्याय के जिस मॉडल पर भाजपा सरकार काम कर रही है, उसकी कीमत देश और देशवासियों को ही चुकानी पड़ रही है। नफरत के बुलडोजर पर सवार होकर भाजपाई हुकूमत पूरी तरह बौखला गई है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये लोग निम्न स्तर पर उतर आए हैं। इसलिए जरूरी है कि इस नफ़रत के खिलाफ आवाज़ उठाई जाए। बुलडोजर से सिर्फ मकान ध्वस्त नहीं हो रहे, हमारा संविधान ध्वस्त हो रहा है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि देश में महंगाई पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, बेरोजगारी पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, पर उन सबको छोड़ बुलडोजर सत्ताधारी दल द्वारा इंसानियत व भाईचारे पर और भाई को भाई से लड़वाने के लिए चलाया जा रहा है, भाजपा सरकार अभिमान में चूर है, और इसके खिलाफ हम भरपूर विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत लाली, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, सौमैया तबरेज, कृष्णा दास, हरसिमरन बाजवा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2666520
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित