समाचार ब्यूरो
21/04/2022  :  14:19 HH:MM
अगर दंगे रोकने हैं तो बीजेपी के मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चलाइए बुलडोजर- राघव चड्ढा
Total View  1463


आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गृह मंत्री के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है। राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि देशभर में जगह-जगह दंगे भारतीय जनता पार्टी करवा रही है। सरेआम बीजेपी बुलडोजर चला रही है। अगर भारत देश में दंगे रोकने हैं, तो बीजेपी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाइए हम गारंटी देते हैं कि अगर भाजपा के मुख्यालय पर बुलडोजर चलेगा, तो दंगे रुक जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग दंगे कराते हैं। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली दंगे का मुख्य अभियुक्त अंसार बीजेपी का नेता है। राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में आए दिन ये लोग दंगे करवाते हैं। 2020 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगे हुए। आज जहांगीरपुरी में दंगे हुए हैं। गृह मंत्री खुद ये दंगे करवा रहे हैं। अगर बुलडोजर चलाना है, तो गृह मंत्री जी के घर पर चलाइए, उससे दंगे रुकेंगे। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एनडीएमसी ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई कल यानी गुरुवार को होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7470623
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित