20/04/2022  :  11:42 HH:MM
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, एक की मौत, काबुल के स्कूल पर आत्मघाती हमले में 30 मरे
Total View  2449


संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र में रातोंरात ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ मध्य श्रीलंका में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। सरकार के स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) द्वारा सोमवार मध्य रात्रि से ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि किए जाने के बाद मंगलवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कोलंबो से 85 किलोमीटर दूर रामबुका में प्रदर्शनकारियों ने फिलिंग स्टेशनों पर पुरानी दरों पर ईंधन देने की मांग की। बाद में उन्होंने रामबुका में सभी सड़कों और रेलवे लाइनों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे शहर में पहुंचने के रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए। पुलिस ने पहले भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े और बाद में गोलियां चलाईं, जिसमें एक की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें गोलियां चलानी पड़ीं, क्योंकि प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5924053
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क