समाचार ब्यूरो
09/04/2022  :  17:18 HH:MM
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मौजूदा कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की एक बैठक
Total View  2351


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मौजूदा कार्यप्रणाली को लेकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री मंगतराम सिंघल की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें विचार विमर्श करते हुए यह चिंता जाहिर की कि दिल्ली कांग्रेस की इस स्थिति को किस तरह से उभारा जाए जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल वह प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा की एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी डिजिटल मेंबरशिप कर रही है और दूसरी तरफ असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस में प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्तियां की जा रही है जिससे मेंबरशिप करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है और पार्टी की साख में कमी आई है और इस मेंबरशिप को लेकर हो रहे संगठनात्मक चुनाव का कोई औचित्य नहीं रह जाता है | अगला कदम उठाते हुए कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से क्रमबद्ध मिला जाएगा और आने वाले समय में कांग्रेस हाईकमान से मिलकर आपत्ति दर्ज की जाएगी इस विषय को लेकर पहले ही कांग्रेस हाईकमान श्रीमती सोनिया गांधी जी को एवं श्री राहुल गांधी जी को एवं डिजिटल मेंबरशिप के इंचार्ज श्री मधुसूदन मिस्त्री को एवं पीआरओ श्री पूनम प्रभाकर एवं प्रभारी को दो पूर्व जिला अध्यक्षों के द्वारा पहले ही चिट्ठी लिखी जा चुकी है बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री मंगतराम सिंघल जी नेतृत्व में हुई जिसमें एआईसीसी के पूर्व सचिव एवं पूर्व विधायक श्री नसीब सिंह, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मण रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी हरी किशन जिंदल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा प्रत्याशी नीतू श्रीमती नीतू वर्मा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट एवं पूर्व निगम पार्षद राजीव वर्मा कांग्रेस के अन्य नेता शामिल रहे |






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3669036
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित