09/04/2022  :  13:51 HH:MM
पाकिस्तान में सियासी संकट! गिर जाएगी इमरान खान की सरकार?
Total View  2439


पाकिस्तान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वो इसलिए क्योंकि कुछ ही देर में पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। हालांकि, लड़ाई के बिना इमरान खान के सत्ता छोड़ने की संभावना नहीं है। उन्होंने और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने संसद में ‘धमकी देने वाले’ केबल या उसकी सामग्री को पेश करने और स्पीकर को इस मुद्दे पर बहस करने के लिए मजबूर करने की धमकी दी है। द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक विपक्षी दलों का कहना है कि उनके पास इमरान खान के खिलाफ पर्याप्त बहुमत है और उन्हें सरकार गिराने के लिए पीटीआई के बागियों की जरूरत भी नहीं पड़ने वाली है। उधर, विपक्षी दलों ने शहबाज शरीफ को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार चुना है। दरअसल, पाकिस्तान की 342 सदस्यों वाली संसद में बहुमत का आंकड़ा 172 है और इमरान की पार्टी पीटीआई इससे काफी दूर नजर आ रही है। इसी सत्र में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में शाहबाज शरीफ, बिलावल भुट्टो जरदारी संसद भवन पहुंच चुके हैं। वहीं अन्य सांसदों का भी नेशनल असेंबली पहुंचना शुरू हो गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2572392
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क