05/04/2022  :  18:09 HH:MM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों के पार्टी कार्यालयों में महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की जयंती सादगी से मनाई गई
Total View  2443


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों के पार्टी कार्यालयों में महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सप्तऋषियों में प्रथम महर्षि कश्यप और श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि उनसे हमें जीवन में आगे बढ़ने और लोक कल्याण के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। श्री यादव ने कहा महर्षि कश्यप को सृष्टि सर्जक कहा जाता है। उन्होंने कई स्मृति ग्रंथों की रचना की थी। वनवासकाल में राम-लक्ष्मण सीता को अपनी नौका से निषादराज गुह्य ने गंगा पार कराया था। लखनऊ में बालागंज चौराहा हरदोई रोड स्थित निषादराज गुह्य की प्रतिमा पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ। उपस्थित जनसमुदाय के बीच मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   695661
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित