01/04/2022  :  17:15 HH:MM
सांसद व महापौर ने न्यू जाफराबाद में टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया
Total View  2440


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद, श्री मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने आज न्यू जाफराबाद में एक टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थायी समिति अध्यक्ष, श्री बीर सिंह पंवार, जोन चैयरमैन, श्री प्रवेश शर्मा, पूर्व महापौर, श्री हर्ष मल्होत्रा, वरिष्ठ पार्षद, श्री सचिन शर्मा और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सांसद, श्री मनोज तिवारी ने बताया कि इस पार्क को भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा वेस्ट टू वेल्थ मिशन के तहत विकसित किया गया है। यह अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में पूर्वी दिल्ली नगर निगम का अहम कदम है। महापौर, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के फंड से विकसित इस पार्क में प्लाज्मा पायरोलिसिस प्लांट, एम.आर.एफ. शेड, गैसिफिकेशन यूनिट, 10 टी.पी.डी. जैपर मशीन, एक इन्हांसर एवं ऑफिस ब्लॉक आदि शामिल है। इस कार्य में कुल 4.7 करोड़ की लागत आई है। महापौर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम कूड़े के बेहतर और वैज्ञानिक तरीकों से निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3567693
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित