समाचार ब्यूरो
30/12/2021  :  15:20 HH:MM
सभी दल समय पर चुनाव के पक्ष में
Total View  899

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों ने कोविड को ध्यान में रखते हुए चुनाव कराने का सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने हमें सुझाव दिया कि रैलिया की संख्या नियंत्रित की जाए और धनी आबादी वाले पोलिंग स्टेशन को खुले स्थानों पर बनाया जाए, ताकि कोविड नियमों का पालन किया जा सके।

मुख्य चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में अब तक मतदाताओं की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक है। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता के वास्तविक आंकड़े आएंगे। अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम ना आए तो वो क्लेम कर सकते हैं। एसएसआर 2022 के अनुसार अबतक 52.8 लाख नए मतदाताओं को सम्मिलित किया गया है। इसमें 23.92 लाख पुरूष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के 19.89 लाख मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि हमारा प्रयास स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, प्रलोभनमुक्त और कोविड सेफ चुनाव कराने का है। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी और बुजुर्गों-दिव्यागों को घर से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और वो पुरूषों के मुकाबले 5 लाख ज्यादा है। राज्य में 15 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3446292
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग