समाचार ब्यूरो
29/03/2022  :  12:01 HH:MM
छत्तीसगढ़ में घर-घर दस्तक दे रही पुलिस, लोगों को नहीं जाना पड़ रहा थाने, घर पर समस्याओं का हो रहा निपटारा
Total View  2353


आमतौर पर लोग छोटी मोटी समस्या सामने आने पर पुलिस थानों तक जाने से हिचकते हैं और कई बार यही समस्या बड़ा रुप ले लेती है। आमजनों को थाने न जाना पड़े और उनकी समस्या का निपटारा हो जाए, इसके लिए छत्तीगसढ़ के कोरबा जिले की पुलिस ने अभिनव प्रयोग किया है। यह बदलती पुलिस का संदेश है, जो घर-घर दस्तक दे रही है और लोगों की समस्याओं का निपटारा कर रही है। अपराध के बाद अपराधी को सजा न मिलने और समस्या का बेहतर समाधान न होने की बड़ी वजह पुलिस और आमजन की दूरी रही है। इस दूरी को कम करने की दिषा में कोरबा पुलिस की पहल चर्चाओं में हैं। कोरबा पुलिस ने इसके लिए 'तुंहर पुलिस तुंहर द्वार' कार्यक्रम शुरू किया है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल खुद गांव की गलियांे तक पहुंच रहे हैं और लोगों की समस्याओं को निदान किया जा रहा है। पुलिस आमजन को यह भी संदेश दे रही है कि रंग वही है मगर ढंग बदला है पुलिस का।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7442968
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित