समाचार ब्यूरो
29/03/2022  :  11:52 HH:MM
नीतीश राज में अपराधी बेखौफ! पटना में JDU प्रदेश सचिव की खुलेआम गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार
Total View  2353


बिहार में अपराधियों के बुलंद होते हौसले राज्य सरकार की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष सह जदयू के प्रदेश सचिव दीपक कुमार मेहता की खुलेआम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस फ़िलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दीपक सोमवार की रात नासरीगंज स्थित अपने आवास की चहारदीवारी के अंदर टहल रहे थे तभी घर के मेन गेट के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी और फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दीपक को स्थानीय एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5074201
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित